हमारे WhatsApp Group ‘शिक्षा सलाहकार’ को join करने के लिए यहां क्लिक करें 👈
राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) के पोद्दार प्रबंध संस्थान (Poddar Institute Of Management) में एमबीए पाठ्यक्रम (MBA Courses) के सत्र 2021-22 में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश पूर्व परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में इसकी आवेदन तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। परीक्षा के कन्वीनर प्रो. हर्ष द्विवेदी के अनुसार एमबीए और एमबीए सर्विसेज मैनेजमेंट कोर्स (MBA And MBA Services Management Course) में एडमिशन (Admission) के लिए आवेदक का स्नातक परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी होता है। वहीं एससी,एसटी,ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और एमबीसी श्रेणी के आवेदकों के लिए 45 फीसदी जो विद्यार्थी इस वर्ष स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं वह भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदक प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट WWW.Uniraj.Ac.In और Univraj.Org/PimMaT पर प्राप्त कर सकते हैं।
PJS News जानो सच को