Breaking News

Govind Singh Dotasara : ‘धड़ाधड़’ ले डाले बेरोज़गारों- शिक्षकों- छात्रों से जुड़े ये 11 बड़े फैसले

गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Rajasthan Education Minister Govind Singh Dotasara ) ने शुक्रवार के दिन शिक्षा विभाग के आला अफसरों के साथ एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इनमें शिक्षा विभाग की 41 हज़ार भर्तियां के सम्बन्ध में लिया फैसला भी शामिल है।

– शिक्षक भर्ती 2016 में नॉन टीएसपी में लेवल द्वितीय अंग्रेजी विषय के 511 और विज्ञान-गणित विषय के 874 रिक्त पदों पर अभियर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

– बजट घोषणा में उल्लेखित शिक्षा विभाग की 41 हज़ार भर्तियों का उपयुक्त बाईफरकेशन करके शीघ्र विज्ञप्ति ज़ारी करने का निर्णय लिया गया है।

– कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

– स्टाफिंग पैटर्न के दौरान जिन स्कूलों में कक्षा 6 से 8वीं में 10 से ज्यादा बच्चे हैं वहां तृतीय भाषा का पद स्वीकृत किये जाने पर फैसला लिया गया।

– राजकीय विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के पदों का भी जल्द सृजन किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग को पत्रावली प्रेषित की जा चुकी है।

– शिक्षा के अधिकार के अंर्तगत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फ़ीस का भुगतान शीघ्र होगा, इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

– शिक्षा मंत्री ने बैठक में 1 सितम्बर से खुल रहे स्कूलों पर विभाग के आला अफसरों के साथ विस्तार से विमर्श किया व कोरोना गाइडलाइन्स की पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

https://wa.me/message/QE6PVO27BUYWL1

– 26 सितंबर को होने जा रही रीट की परीक्षा की पूर्व तैयारियों पर 3 तारीख को बैठक बुलाने का फ़ैसला लिया गया।

– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित सर्वोदय विचार परीक्षा के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति जो निर्णय लेगी उस आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। वहीं गत वर्ष गांधी विचार परीक्षा के विजेताओं को गांधी जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।

– कोरोना महामारी के चलते शिक्षक सम्मान समारोह को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया।

– स्पोर्ट्स ग्रांट द्वारा राजकीय विद्यालयों में खेल सामग्री के लिए राशि दी जाती थी जिसमें संशोधन कर विद्यालयों में खेल मैदान के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

About pjsnews

Check Also

जोधपुर निकाय चुनाव: पानी और सफाई के ठोस समाधान के आश्वासन पर ही प्रत्याशियों को समर्थन |

वोट मांगने पहुंच रहे प्रत्याशियों से मतदाता पूछ रहे तीखे सवाल, मूलभूत सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *