Breaking News

दिनों दिन बढ़ रही छीना झपटी की घटनाएं, परेशान हैं लोग।

जोधपुर, कूड़ी भगतसनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र मे राह चलते छीना झपटी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र वासी ऐसे घटनाओं से परेशान है। आज भी इस तरह की नाकाम कोशिश की गई। एक राह चलते महिला जो कि शाम के समय दुकान से कुछ समान लेकर पैदल घर की तरफ जा रही थी, तभी एक बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। लेकिन महिला के सजगता की वज़ह से वो ऐसा करने में सफल नहीं हो सका और उसे अपनी बाइक वही छोड़ कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौके पर कूड़ी थाने की पुलिस भी आई और अपना काम पूरा कर बाइक को अपने कब्जे में लेकर लौट गई और सजग रहने की नसीहत दे गई। पर सवाल ये है कि अखिर क्षेत्र वासियों को इस दहशत से छुटकारा कब मिलेगा पुलिस इन बदमाशों पर नकेल कसने में कब कामयाब हो पाएगी।

बाइक छोड़ भगा बदमाश।

 

 

About pjsnews

Check Also

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस चमत्कार: बड़े बजट की ‘Toxic’ और ‘Awarapan 2’ को कमाई के खेल में दी कड़ी टक्कर ।

कम बजट की फिल्म ने बदला बॉक्स ऑफिस का गणित, आस्था और कहानी बनी दर्शकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *