Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में युवा मतदाताओं ने वीआर के जरिये जानी मतदान प्रक्रिया की बारीकियां

जयपुर, 13 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नित नए नवाचार किये जा रहे हैं। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित एवं आकर्षित करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जयपुर के गौरव टावर पर वीआर के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया से रूबरू करवाया गया। इस दौरान कई युवा वीआर के जरिये इस रोचक अनुभव के गवाह बने।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आज का युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से काफी जुड़ाव महसूस करता है, इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं की आगामी चुनावों में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीआर प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वीआर के जरिये मतदान प्रक्रिया का रोचक अनुभव लेने के बाद कॉलेज छात्रा सुश्री सपना राठौड़ ने कहा कि वीआर के जरिये हमें ऐसा लगा कि वाकई हम किसी सुसज्जित मतदान केन्द्र पर खड़े हैं और मतदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग की यह पहल वाकई युवाओं को पसंद आएगी।

वहीं, जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने युवाओं को सी विजिल एप, दिव्यांगों के लिए सक्षम एप सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी और नव मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया।

About pjsnews

Check Also

जोधपुर निकाय चुनाव: पानी और सफाई के ठोस समाधान के आश्वासन पर ही प्रत्याशियों को समर्थन |

वोट मांगने पहुंच रहे प्रत्याशियों से मतदाता पूछ रहे तीखे सवाल, मूलभूत सुविधाओं को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *